Authored byगीतिका दुबे | नवभारतटाइम्स.कॉम 11 May 2022, 10:15 am
1/7
साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस ने कही ये बातें
14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां 100 छंदों के अनेक शतकों में की हैं। ऐसे शतकों की संख्या 12 है, जिनमें से अंतिम 2 शतकों के अनेक छंद उपलब्ध नहीं हैं। इन शतकों को ‘सेंचुरी’ कहा गया है। नास्त्रेदमस की इस कालगणना के अनुसार हम चंद्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं, जो साल 1889 से शुरू हुई है और 2243 में समाप्त होगी। नास्त्रेदमस के अनुसार, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजत युग है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियां लगभग 499 साल पहले की थीं। उनकी इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं। हर साल के अंत में अगले साल के लिए इस भविष्यवक्ता की भविष्यवाणियों को लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर साल 2022 के लिए उन्होंने क्या कहा था।
आरती से जुड़े ये विशेष नियम जानते हैं आप, कहां रखें दीपक और कैसी होनी चाहिए बाती ?
- See AlsoYear Ender 2022: नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां, नए साल से पहले खौफ में है दुनियाWar in Ukraine, death of the Queen, Elon Musk … why are Nostradamus’s ‘predictions’ still winning converts?Nostradamus Predictions 2025 : भीषण गर्मी देखकर फिर याद आई नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, जानें हिमालय से दिव्य संतों के आगमन सहित नास्त्रेदमस की 5 भविष्यवाणियांयुद्ध भड़काएगा और फिर घुटने टेकेगा चीन? 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां
2/7
परमाणु बम फटेगा
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को पढ़ने और जानने वालों का कहना है कि 2022 में एक विनाशकारी परमाणु विस्फोट हो सकता है जिससे जलवायु परिवर्तन होगा और धरती का मौसम बदल जाएगा। इससे कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। बाढ़, तूफान के साथ अन्य कई प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही मचेगी।
3/7
ऐस्टरॉइड से होगी धरती पर तबाही
नास्त्रेदमस की 2022 की भविष्यवाणी के अनुसार एक ऐस्टरॉइड समुद्र में गिरेगा। इससे भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। इससे कई देशों के डूबने का खतरा है।
फ्लैट खरीदने से पहले चेक कर लें कहीं ये वास्तु दोष तो नहीं हैं
4/7
तीन दिनों तक पूरी दुनिया में छा जाएगा अंधेरा
उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में 72 घंटे का अंधेरा छा जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी और कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा एक प्राकृतिक घटना के कारण होगा।
5/7
महंगाई हो जाएगी बेकाबू
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की माने तो साल 2022 में महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी।
करियर में बढ़ रही है फ्रस्टेशन तो ये 5 उपाय आ सकते हैं आपके काम
6/7
फ्रांस में आएगा तूफान
यह भी कहा जा रहा है कि साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा, जिससे भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति होगी। इससे आगे चलकर विश्वव्यापी भूखमरी देखने को मिलेगी।
7/7
मानव जाति को खत्म कर देंगे रोबोट
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में सक्षम हो जाएगा। यानी साल 2022 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा और रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे।